BREAKING : टाटानगर स्टेशन से ट्रायल रन के लिए निकली टाटा-पटना वन्दे भारत एक्स्प्रेस पर पत्थरबाजी....


Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 10:18 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टाटा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार को ट्रायल रन के दौरान धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच पथराव हुआ। पत्थर इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की पर लगा, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी। हालांकि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे ट्रेन टाटानगर से खुली थी। ट्रेन टाटा से चलकर गोमो (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन) होते हुए गया की तरफ जा रही थी।



इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी, जिसमें इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए। जानकारी के अनुसार जिस कोच के खिड़की के शीशे टूटे हैं, उसका नंबर 24159 है। इस घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के कोडरमा आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत पहाड़पुर आउट पोस्ट से दल बल के साथ पदाधिकारी और जवानों को इसकी जांच के लिए भेजा गया।

ट्रायल रन के दौरान उप निरीक्षक आनंद आलोक रेल सुरक्षा बल पोस्ट गोमो साथ स्टाफ़ ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वन्दे भारत एक्सप्रेस में गोमो से गया तक के लिए मार्गरक्षण ड्यूटी में तैनात थे। मार्गरक्षण के दौरान समय क़रीब 11:10 बजे बंधुआ टनकुप्पा स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 455 के आसपास उक्त ट्रेन पर पूर्व दिशा से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मारा गया। जिससे उक्त ट्रेन का कोच एमसी 3-4 के विंडो का आउटर ग्लास ब्रेक हो गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.