Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 11:41 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में शनिवार सुबह एक महिला की लाश उसके घर से गला कटा हालत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मनीषा कौर के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थीं। घटना के बाद से उसका पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर गायब है।
नामदा बस्ती में शनिवार सुबह एक कमरे से महिला की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई। मृतका मनीषा कौर गला कटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को संदेह है कि मनीषा की हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। मनीषा और सागर की शादी करीब 9 साल पहले प्रेम विवाह के तौर पर हुई थी। सागर सिख समुदाय से हैं, जबकि मनीषा हिंदू थीं। शादी के बाद दोनों नामदा बस्ती में रह रहे थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या लग रहा है और इसमें पति की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। सागर सिंह घर से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मृतका के बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटा रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.