Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 09:16 AM (IST)
नई दिल्ली: कोविड लॉकडाउन के दौरान धरती के तापमान और प्रदूषण में कमी दर्ज की गई थी। अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसका असर चांद तक देखा गया। भारतीय शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में दावा किया है कि अप्रैल और मई के दौरान जब कड़ा लॉकडाउ लगाया गया था, उस दौरान चांद का तापमान भी सामान्य से कम हो गया था। यह दावा रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की स्टडी में किया गया है। फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के के दुर्गा प्रसाद और जी आंबिली 2017 से 2023 के दौरान चंद्रमा पर अलग-अलग लोकेशन के तापमान का ब्यौरा इकट्ठा किया। पीआरएल के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज का कहना है कि उनके ग्रुप ने एक बेहद अहम काम किया है और यह अपनी तरह का अलग शोध है। शोध में पाया गया कि अन्य वर्षों के मुकाबले लॉकडाउन वाले साल में सामान्य से 8 से 10 केल्विन तापमान कम पाया गया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर इंसानी गतिविधियां रुकने की वजह से रेडिएशन कम हो गया और इसका असर चांद पर भी देखा गया। 2020 में चांद पर तापमान कम हो गया था। वही आगे के दो सालों में फिर से तापमान बढ़ गया क्योंकि धरती पर फिर से सारी गतिविधियां शुरू हो गई थीं। नासा के लूनर ऑर्बिटर से डेटा लेने के बाद यह अध्ययन किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसाद ने बताया कि इस अध्ययन के लिए सात साल के डेटा लिया गया। इसमें से तीन साल 2020 के पहले के और तीन साल बाद के हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर मानव गतिविधियों से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ जाता है। इसके बाद धरती के वातावरण से होने वाले रेडिएशन की वजह से चांद के तापमान पर भी असर पड़ता है।
प्रसाद ने कहा, चांद धरती के रेडिएशन के ऐंप्लिफायर के तौर पर काम करता है। इस शोध से हम देख सकते हैं कि इंसान किस तरह से चांद के तापमान को भी प्रभावित सकता है। उन्होने कहा कि सोलर ऐक्टिविटी और सीजनल फ्लक्स वेरिएशन की वजह से भी चांद का तापमान प्रभावित होता है। हालांकि अध्ययन में पता चलता है कि लॉकडाउन के दौरान चांद पर पड़ा यह असर धरती पर शांति का ही परिणाम है। इस शोध में कहा गया है कि धरती के रिडिएशन में बदलाव और चांद की सतह पर होने वाले बदलाव के बीच संबंध का अध्ययन करने के लिए और ज्यादा आंकड़ों की जरूरत होगी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.