BREAKING : कल 15 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, उपायुक्त के द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी विद्यालय को दिया गया आदेश


Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 21:54 PM (IST)


 

जमशेदपुर : भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.07.2025 को जिले में भीषण/ लगातार भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 15.07.2025 को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे।


जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत् कार्रवाई हेतु उत्तरदायी होंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.