Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 17:28 PM (IST)
Meerut Muskan And Sahil Arrested : मेरठ के सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी मुस्कान ने ही प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे सौरभ राजपूत के कत्ल के बाद शव के 15 टुकड़े कर डाले और ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। इतने खूंखार अपराध को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर चली गई। पुलिस की जांच में इस कहानी में प्यार, धोखा और कत्ल का जो सच सामने आया है, वह हैरान करता है। मुस्कान ने सौरभ से भी लव मैरिज की थी।
मुस्कान रस्तोगी और सौरभ की 2016 में शादी हुई थी। यहां तक कि मुस्कान के साथ ज्यादा वक्त बिताने की चाह में सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी ही छोड़ दी थी। सौरभ के नौकरी छोड़ने के फैसले से उसके परिजन खफा थे और फिर विवाद बढ़ा तो उसने मुस्कान के साथ किराये के मकान में अलग रहना शुरू कर दिया।
मुस्कान ने 2019 में बेटी को जन्म दिया, लेकिन इस खुशी में जल्दी ही अवैध संबंधों का ग्रहण लग गया। सौरभ को पता चला कि उसकी पत्नी का उसके ही दोस्त साहिल से अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ा तो तलाक पर भी विचार हुआ। मुस्कान राजी थी कि तलाक ले लिया जाए। लेकिन सौरभ राजपूत ने बेटी की खातिर तलाक नहीं लिया। यही नहीं सौरभ ने फिर से मर्चेंट नेवी जॉइन कर ली। 2023 में वह काम के सिलसिले में देश से बाहर चला गया था। सौरभ की बेटी 28 फरवरी को 6 साल की हुई थी। इस मौके पर सेलिब्रेशन के लिए वह 24 फरवरी को वापस लौटा था। लेकिन इस दौरान नशे का आदी साहिल और मुस्कान और करीब आ चुके थे। यह करीबी इस हद तक बढ़ गई थी कि उन्हें सौरभ अब बाधा नजर आने लगा था और उसे रास्ते से हटाने के लिए कत्ल तक का प्लान बना लिया।
इसी के तहत मुस्कान ने सौरभ के खाने में 4 मार्च को नींद को दवा मिला दी। सौरभ के सोने के बाद मुस्कान और साहिल ने चाकू से उसे काट डाला। शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। कुल 15 टुकड़े करने के बाद उन्हें एक ड्रम में भर दिया और सीमेंट से सील कर दिया। दोनों का यह प्लान था कि सही समय पर शव को कहीं फेंक दिया जाएगा। यहां तक कि मुस्कान ने पड़ोसियों में फैला दिया कि वह पति के साथ हिल स्टेशन मनाली घूमने जा रही है। लेकिन वह गई कातिल प्रेमी साहिल के साथ। वहां से सौरभ के फोन से ही मुस्कान अपनी तस्वीरें शेयर करती रही। ऐसा इसलिए किया ताकि लोगों को लगे कि सौरभ जिंदा और मुस्कान की तस्वीरें शेयर कर रहा है। लेकिन सौरभ के परिवार वालों ने जब बेटे से संपर्क की कोशिश की तो कॉल ही नहीं रिसीव की गई। लगातार ऐसा होने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुस्कान और साहिल को हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती पर दोनों टूटे और गुनाह कबूल किया। सौरभ के शव को जिस ड्रम में भरा गया था, उसकी सील तोड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और ड्रिल मशीन का इस्तेमाल हुआ। सीमेंट इतना मजबूती से लगाया गया था कि हथौड़ा भी फेल हो गया।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.