Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 08:53 AM (IST)
मॉस्को : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने ऐसा धमाका किया है, जिसने न केवल यूक्रेन बल्कि अमेरिका और नाटो देशों की चिंता बढ़ा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अपनी नई और अत्याधुनिक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ (9M730 Burevestnik)’ का सफल परीक्षण किया है। रूस का दावा है कि यह मिसाइल “अजेय” है और दुनिया की किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को बेअसर कर सकती है।
रूस के मुताबिक, इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग असीमित है और यह लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। रूसी सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने बताया कि हाल ही में 21 अक्टूबर को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 15 घंटे तक हवा में उड़ान भरी और अपने सभी तकनीकी मानकों पर खरी उतरी।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह मिसाइल रूस की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और “वैश्विक रणनीतिक संतुलन” का नया चेहरा साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विशेषज्ञों ने कभी इस हथियार के निर्माण को असंभव बताया था, लेकिन अब इसका सफल परीक्षण इतिहास रच चुका है।
क्या है ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल की खासियत?.....
‘बुरेवेस्टनिक’ रूसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है “तूफानी पक्षी”, यानी खतरे की आहट देने वाला संकेत। यह मिसाइल अपने नाम की तरह ही विनाशकारी है। इसमें एक छोटा परमाणु रिएक्टर लगा होता है, जो इसे अनंत दूरी तक उड़ने की क्षमता प्रदान करता है। जहां सामान्य मिसाइलें ईंधन खत्म होने पर रुक जाती हैं, वहीं बुरेवेस्टनिक हफ्तों या महीनों तक लगातार उड़ान भर सकती है। यह मात्र 50 से 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ती है, जिससे रडार सिस्टम इसे पकड़ नहीं पाते। मिसाइल में परमाणु वारहेड लगाने की भी क्षमता है, जिससे यह किसी भी देश पर विनाशकारी हमला करने में सक्षम है।
रूस का कहना है कि इस मिसाइल की उड़ान सीमा लगभग अनंत है, यानी यह सैद्धांतिक रूप से पूरी पृथ्वी की कई बार परिक्रमा कर सकती है।
नाटो के लिए बना नया सिरदर्द......
नाटो ने इस मिसाइल को SSC-X-9 ‘Skyfall’ नाम दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिसाइल मौजूदा मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भ्रमित और निष्क्रिय कर सकती है। इसका मतलब यह है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए यह मिसाइल एक रणनीतिक खतरे के रूप में उभर रही है।
रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बीच इस मिसाइल का परीक्षण रूस की सेन्य क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। यह न केवल एक तकनीकी सफलता है बल्कि पश्चिमी देशों को चेतावनी भी कि रूस अब भी वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत साबित करने में सक्षम है।
रूस की ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि एक ऐसा संदेश है जिसने विश्व राजनीति और सुरक्षा समीकरणों को झकझोर दिया है। यह परीक्षण रूस की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है और आने वाले समय में यह दुनिया के सामरिक संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.