BREAKING : दो बेटियों को जन्म देने वाली रेशमा गड़ी मिली बालू में, पति फरार


Publish Date: Tue, 20 May 2025 10:01 AM (IST)


 

पलामू : दो बेटियों को जन्म देने वाली विवाहिता रेशमा कुमारी को जीने नहीं दिया गया। बेरहमी से उसका कत्ल कर डेड बॉडी को कोयल नदी में फेंक दिया गया। कोयल नदी लातेहार के गारू प्रखंड में है। शव नदी के पास बालू के नीचे दबा हुआ मिला। करीब तीन-चार दिन तक बालू में गड़े होने के चलते बॉडी की हालत खराब हो चुकी थी। शव के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की गयी। रेशमा कुमारी का मायके पलामू के तरहसी में है। वहीं, उसका ससुराल लातेहार के सुकरी में है। उसके पति का नाम मुकेश कुमार बताया गया। फिलहाल वह फरार है। इस संबंध में मृतका के पिता सरयू प्रसाद ने दामाद मुकेश कुमार के अलावा समधी भवानी साहू, समधन वैजयंती देवी, भसुर राजेश प्रसाद, उसकी पत्नी देवंती देवी, ननद गुड़िया गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पति मुकेश गारू प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गारू में ही कमरा लेकर रहता है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। थानेदार पारसमणि मामले में छानबीन कर रहे हैं।



यहां याद दिला दें कि बीते 16 मई को गारू के लुहूरटाड़ स्थित कोयल नदी से रेशमा का शव दफनाये अवस्था में बरामद किया गया था। एक हाथ बाहर निकल जाने पर एक कुत्ते के कारण शव होने की जानकारी मिली थी। तत्काल शव की पहचान नहीं हुई थी। इधर रेशमा के मायके पक्ष ने मीडिया में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से संबंधित समाचार चलने के बाद पूरी जानकारी ली और फिर डेड बॉडी को देखकर पहचान की। मायके पक्ष के अनुसार रेशमा डालटनगंज में रहकर अपनी दो बेटियों को पढ़ाती थी। 12 मई को मुकेश दोनों बेटियों को लेने के लिए डालटनगंज आया था। उसके बाद से रेशमा भी गायब हो गई और उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।

मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज नहीं देने, लगातार दो बेटी होने, मृतका के पति का किसी और महिला से अवैध संबंध होने पर उसका विरोध करने के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है। रेशमा की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसकी दो बेटी है। बड़ी बेटी क्लास 2, जबकि छोटी वाली यूकेजी में पढ़ती है। इल्जाम है कि रेशमा के साथ उसके भसुर राकेश प्रसाद ने वर्ष 2017 में मारपीट की थी। इस संबंध में मामला दर्ज है और केस चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मृतका का भसुर नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहता है और मर्डर का भी आरोपित है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.