Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 10:29 AM (IST)
रांची : झारखंड सरकार ने 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहीं तदाशा मिश्रा को नियमित रूप से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (हेड ऑफ पुलिस फोर्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 30 दिसंबर की शाम इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।
यह नियुक्ति संशोधित डीजीपी चयन नियमावली–2025 के तहत की गई है। खास बात यह है कि तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन राज्य सरकार ने 29 दिसंबर को नियमावली में संशोधन कर उन्हें नियमित डीजीपी नियुक्त करने का निर्णय लिया। प्रशासनिक हलकों में इसे राज्य की आंतरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की निरंतरता के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।
सरकारी आदेश के अनुसार, तदाशा मिश्रा अब अगले दो वर्षों तक झारखंड पुलिस की कमान संभालेंगी। नियमित नियुक्ति के साथ उनसे पुलिस व्यवस्था में स्थायित्व और स्पष्ट नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
तदाशा मिश्रा इससे पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और पुलिस सुधारों को और मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि करीब दो माह पहले तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी, जिसके बाद तदाशा मिश्रा को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया था। अब नियमित नियुक्ति के साथ वे झारखंड पुलिस की कमान संभालने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
उनका पुलिस सेवा करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। अविभाजित बिहार में वे रांची सिटी एसपी रह चुकी हैं। इसके अलावा जैप-1 और जैप-2 की कमांडेंट, बोकारो और गिरिडीह की एसपी, डीआईजी कार्मिक, आईजी मानवाधिकार, आईजी स्पेशल ब्रांच, बोकारो रेंज की आईजी और एडीजी जैप जैसे अहम पदों पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। वे दो बार गृह विभाग में विशेष सचिव भी रही हैं।
तदाशा मिश्रा को जमीनी स्तर पर काम करने वाली सख्त और साहसी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। बोकारो की एसपी रहते हुए उन्होंने नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले झुमरा पहाड़ तक पहुंचकर नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था, जिससे उनकी निर्णायक छवि और मजबूत हुई।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.