Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 10:30 AM (IST)
झारखंड : पलामू से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, वारदात के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
खेत में दिया वारदात को अंजाम.....
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि सोमवार देर शाम की है। वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची धनिया पत्ता लेने खेत में गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने खेत में ही उसे पकड़ लिया और जबरन कुछ दूर ले गया। फिर पीड़िता के साथ रेप किया और उसे धमकी दी अगर घर पर मामले की जानकारी किसी को दी तो ठीक नहीं होगा। घटना के बाद से ही पीड़िता काफी डरी हुई थी। देर रात जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो उसने बताया की रवि कुमार ने उसके साथ गलत काम किया है।
सदर अस्पाल किया गया रेफर....
वहीं, किशोरी रात भर घर में दर्द से तड़पती रही। मंगलवार सुबह परिजन उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की बिगड़ती स्थिति देखते हुए, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का लिखित बयान दर्ज कराया। इस मामले के संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया की पीड़िता के ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।
JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
23 May 2025
BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....
13 May 2025
BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
BREAKING : 54 साल बाद पहली बार, "भारत" पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार, "7 मई" को मॉक ड्रिल, बजेगा चेतावनी का सायरन, 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था ऐसा
06 May 2025
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.