breaking Railway accident : चांडिल में तड़के सुबह दो मालगाड़िया आपस टकराई, ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप..


Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 08:19 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शनिवार तड़के सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 375/22 के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद रेल प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 4:15 बजे हुई, जब एक मालगाड़ी चांडिल की ओर आ रही थी और दूसरी सामने से आ रही थी। तकनीकी कारणों और सिग्नलिंग में हुई गड़बड़ी के चलते यह टक्कर हुई। हादसे के बाद पूरे डाउन और अप लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। रेल पथ पर बिखरे डिब्बों और माल के कारण मरम्मत कार्य में लंबा समय लगने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को स्टेशन पर अनाउंसमेंट और हेल्पडेस्क के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।


रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक यातायात साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्रैक बहाली में कम से कम 24 घंटे का समय लग सकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.