BREAKING : विधायक जयराम महतो के अमर्यादित व्यवहार पर प्रेस ने जताया कड़ा विरोध.. राष्ट्रपति और प्रेस काउंसिल को जाएगी शिकायत.... पढ़े पूरी खबर विस्तार से...


Publish Date: Fri, 13 Dec 2024 15:30 PM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड के विधायक जय राम के प्रेस के प्रति अपमानजनक भाषा और अमर्यादित व्यवहार को लेकर राज्य के पत्रकारों और मीडिया संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। उनके द्वारा मीडिया कर्मियों को सार्वजनिक रूप से अंगुली दिखाकर धमकाने और अभद्र भाषा के प्रयोग पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर सहित कई मीडिया संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने की कड़ी निंदा... कहा...

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने विधायक जयराम महतो के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनका सम्मान करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा, कि"विधायक शायद भूल गए हैं कि वही मीडिया उनकी उपलब्धियों को उजागर करता है और जनता के बीच उनकी छवि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. किसी भी जनप्रतिनिधि को इस प्रकार की अपमानजनक भाषा और धमकी भरे इशारों का इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है।"

राष्ट्रपति और प्रेस काउंसिल को शिकायत की तैयारी.....

झारखंड प्रेस संघ और विभिन्न मीडिया संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए ऐलान किया कि वे इस मुद्दे को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे। पत्रकारों ने कहा कि वे इस मामले में विस्तृत शिकायत पत्र तैयार कर रहे हैं और इसे संबंधित प्राधिकरणों को जल्द ही भेजा जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष को लिखा जाएगा पत्र....

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को भी एक औपचारिक पत्र लिखकर विधायक के अमर्यादित आचरण की जानकारी दी जाएगी और उनसे उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रेस संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

मीडिया संगठनों की एकजुटता.....

राज्य के सभी प्रमुख मीडिया संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि पत्रकारिता पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। इस घटना के विरोध में जल्द ही पत्रकार संघों की एक आपात बैठक भी बुलाई जा सकती है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

पत्रकारों और मीडिया संगठनों ने विधायक जय राम से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.