Publish Date: Fri, 09 May 2025 10:16 AM (IST)
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बनते दिख रहे हैं। पिछले 48 घंटे में जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में हमले की कोशिश की है और भाजपा ने जवाबी हमले में रावलपिंडी से लेकर लाहौर तक तबाही मचायी है, उससे साफ हो गया है कि ये तनाव आने वाले दिनों और बढ़ सकता है। इस बीच कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कई राज्यों में पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है, तो वहीं स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल 10 मई तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, लेकिन हालात के मद्देनजर उसे बढ़ाया भी जा सकता है। इधर जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में सरकारो को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देश के साथ सीमा साझा करने वाले जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तो राजस्थान पाकिस्तान के साथ लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।
पंजाब के विभाग ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही तनाव को बढ़ता देख राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से रद्द कर दी गई हैं।
राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं डाक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी है। जो छुट्टी पर स्वास्थ्यकर्मी गये हैं, उन्हें भी तत्काल छुट्टी से लौटने को कहा गया है। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।
इन शहरों के लिए स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं..
श्रीगंगानगर, बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.