Publish Date: Mon, 19 May 2025 09:12 AM (IST)
बोकारो : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में पिता के सामने बेटे हेमलाल पंडित की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस जघन्य हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया. घटना में संलिप्त एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चंपा देवी, उसका मित्र प्रकाश सिंह, और दो शूटर डोमन राम एवं विकास कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए हैं. तीनों आरोपियों को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है।
चंपा ने दी थी 3 लाख की सुपारी......
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक हेमलाल पंडित और मुख्य आरोपी महिला चंपा देवी दोनों हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरौय गांव के रहने वाले हैं. दुर्गा पूजा की नवमी के दिन चंपा के पति की हत्या हुई थी, जिसके बाद चंपा को हेमलाल पर शक था. इसी संदेह में चंपा ने अपने धनबाद निवासी मित्र प्रकाश सिंह के माध्यम से हेमलाल की हत्या की सुपारी 3 लाख रुपए में दी थी।
घटना को लेकर लोगों में था आक्रोश......
मालूम हो 14-15 मई की रात हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था. आक्रोशित लोगों ने नावाडीह थाना में जमकर तोड़फोड़ भी की थी. इस मामले की जांच के लिए बोकारो एसपी ने बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. टीम ने त्वरित मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.