BREAKING : दिलीप गोराई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा... बेटा ही निकला सुपारी किलर... 65 हजार रुपए सुपारी देकर कराई पिता की हत्या....


Publish Date: Sun, 19 Jan 2025 18:27 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने बीते 13 जनवरी को हुए कल्पना स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई हत्याकांड मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने दिलीप गोराई की पहली पत्नी के छोटे पुत्र राकेश गोराई के साथ सुमित सोलंकी और कैलाश कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के वक्त अभियुक्तों द्वारा पहना गया वस्त्र बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि कांड के उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।



टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का उद्वेदन किया है. उन्होंने बताया कि मृतक दिलीप गोराई की पहली पत्नी का छोटा पुत्र राकेश गोराई द्वारा अपने पिता की हत्या करने की साजिश रची गई थी. राकेश द्वारा अपने रिश्ते के भांजे सुमित सोलंकी को 65 हजार रूपये देकर हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया था. सुमित सोलंकी ने सहयोगी कैलाश कर्मकार के साथ मिलकर 13 जनवरी को स्टूडियो खोलते वक्त दिलीप गोराई की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बारामती को लेकर छापेमारी जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.