Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 10:51 AM (IST)
सहरसा : बिहार के सहरसा ज़िले में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब पंचायत सरकार भवन निर्माण का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह घटना काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित घाट मुशहरी टोला की है, जहां सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
जानकारी के अनुसार, उक्त जमीन पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मक्का की खेती की जा रही थी और अस्थायी झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जब प्रशासन द्वारा जमीन को खाली कराने की कोशिश की गई, तब वहां मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि उन्हें 15 दिन की मोहलत दी जाए ताकि वे फसल काट सकें और झोपड़ियां हटा सकें। लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांग को नजरअंदाज कर कार्यवाही शुरू कर दी, जिसके चलते महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विवाद की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सोनवर्षा राज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर झोपड़ियां बना ली थीं और महिलाओं के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण का विरोध किया जा रहा था। पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब महिलाएं उग्र हो गईं तो स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। फिलहाल हालात काबू में हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण कार्य सरकार की योजना के तहत हो रहा है और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.