BREAKING : JSSC CGL छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज... हिरासत में लिए गए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो..


Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 11:48 AM (IST)


 

रांची : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे छात्रों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. कुछ देर के लिए रणभूमि में तब्दील नामकुम बाजार में आंदोलनरत छात्र और पुलिस के बीच जमकर टकराव होता रहा. इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो एवं कुछ अन्य छात्रों पर पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर लाठी भांजी और घसीटते हुए गाड़ी में बिठाकर थाना ले गई।


इतना ही नहीं राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय घेराव करने पहुंचे परीक्षार्थियों को पुलिस ने जबरन यहां से हटाया. एटीएम लॉ एंड ऑर्डर ने इस कार्रवाई का कमान खुद संभाल रखा था, साथ ही ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्र दिन के करीब 12 बजे नामकुम बाजार स्थित मैदान पहुंचे जिसकी भनक प्रशासन को मिली और उसके बाद कार्रवाई का दौड़ शुरू हुआ।


छात्रों में जबरदस्त नाराजगी, आंदोलन तेज करने की दी धमकीपुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए छात्रों ने आंदोलन तेज करने की धमकी दी है. हजारीबाग से आए छात्र नेता मनोज कहते हैं कि जिस जगह पर छात्र एकत्रित हुए थे, वहां निषेधाज्ञा नहीं लागू किया गया था. प्रशासन के द्वारा जबरन छात्रों को हटाया गया और कुछ छात्रों को घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया है. पुलिस लाठी चार्ज के कारण से कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. छात्र नेता देवेंद्र महतो को जिस तरह से पुलिस के द्वारा पीटा गया है उससे साफ लगता है कि प्रशासन किस तरह से ज्यादती कर रही है. छात्र जीतू कुमार कहते हैं कि इस परीक्षा में जिस तरह से गड़बड़ी हुई है और जबरन सरकार के पदाधिकारी इसे थोपना चाहते हैं वह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छात्रों का आंदोलन कम होने के बजाय और आगे बढ़ेगा।


गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा काफी जदोजहद के बाद बीते 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में सीजीएल परीक्षा 2023 आयोजित किया गया था, जिसमें प्रश्न पत्र लीक होने के साथ-साथ कई तरह की गड़बड़ियां होने का आरोप लगाते हुए इस परीक्षा को रद्द करने की मांग छात्र कर रहे हैं. छात्रों की मांग को देखते हुए सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं इसके बावजूद छात्र मान नहीं रहे हैं और इस परीक्षा को रद्द करने के साथ-साथ सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इन सब के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 16 दिसंबर से इस परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुरू किया है जिससे आंदोलनरत छात्रों की नाराजगी बढ़ गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.