Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 11:20 AM (IST)
जमशेदपुर : 19 जनवरी को पूर्व कांग्रेस नेता जीतेन्द्र सिंह के भाई संतोष सिंह की जान अपराधियों ने गोली मारकर ले ली थी. यह घटना मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड में हुई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौक़े स्थल से फरार हो गए थे. वहीं मृतक संतोष सिंह के भाई कांग्रेस के पूर्व नेता जीतेन्द्र सिंह द्वारा मानगो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं इस मामले में मानगो थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रौनक सिंह को दिल्ली से ट्रांजित रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया और निखिल सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया।
यह दोनों आरोपी मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है, मिली जानकारी के अनुसार रोहित दीक्षित के पिता डब्लू दीक्षित की हत्या संतोष सिंह द्वारा की गई थी, जिसमें संतोष सिंह जेल भी गया था. इसी का बदला लेने के लिए रोहित दीक्षित और उनके अन्य साथियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय रोहित अपने साथियों के साथ पहले से ही रेकी कर रहा था. रोहित का एक साथी बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा साथी बीच में बैठा था. रोहित ने ही संतोष पर गोलियां बरसाई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से मोबाइल जप्त किया गया है. साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.