Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 10:07 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांजीया निवासी आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, बड़डीह निवासी अनिल सरदार, राजगांव निवासी आनंद दास और सूरज मार्डी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा, पांच गोलियां और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करते हुए जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड बीरबल सरदार और लक्खीचरण नायक अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
एसपी ने बताया कि सोनू सरदार क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार का कड़ा विरोध कर रहे थे। आरोपी इसी अवैध कारोबार में संलिप्त थे, जिससे वे सोनू से नाराज चल रहे थे। हत्या की साजिश मास्टरमाइंड बीरबल सरदार ने रची थी। योजना के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर सोनू सरदार की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
हत्या की रात आरोपी विश्वजीत नायक के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें सोनू सरदार को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में जब सोनू सरदार घर जाने लगे, तब आरोपियों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
गौरतलब है कि 13 अगस्त की रात एक कार्यक्रम से लौटते समय सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव लहुलुहान अवस्था में बरामद हुआ था। सोनू सरदार न केवल जिला पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे, बल्कि उनकी पत्नी पार्वती सरदार यशपुर पंचायत की मुखिया भी हैं।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.