Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 09:58 AM (IST)
अहमदाबाद : लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश हो जाने की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है, लेकिन इस दिल दहला देने वाली त्रासदी में एक चमत्कारिक घटना भी सामने आई है। विमान में सवार भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार इस हादसे में जिंदा बच निकले हैं। वह विमान की सीट नंबर 11-A पर बैठे थे। रमेश विश्वास कुमार ने हादसे के बाद होश में आने के बाद जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उन्होंने कहा, “टेकऑफ के करीब 30 सेकंड बाद ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते वह क्रैश कर गया। मुझे जब होश आया, तो मेरे चारों ओर सिर्फ लाशें ही लाशें थीं। प्लेन के परखच्चे हर तरफ बिखरे हुए थे। किसी ने मुझे उठाया और एंबुलेंस में डाला।”
रमेश का भाई भी था विमान में सवार....
रमेश ने भावुक होकर बताया कि उनका भाई भी उसी विमान में उनके साथ यात्रा कर रहा था, लेकिन हादसे के बाद वह लापता है। उन्होंने प्रशासन और राहतकर्मियों से अपील की है कि उनके भाई की तलाश में मदद की जाए। यह हादसा गुजरात के अहमदाबाद स्थित मेघानीनगर इलाके में विमान के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक और कुछ अन्य देशों के यात्री शामिल थे। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है, लेकिन रमेश और एक अन्य घायल यात्री को जीवित पाया गया है, जिनमें से दूसरा यात्री गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
घटना के बाद मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। यह हादसा न सिर्फ भारत बल्कि ब्रिटेन, कनाडा, पुर्तगाल जैसे देशों के लिए भी गहरी संवेदना और चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि विमान में विभिन्न देशों के नागरिक सवार थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, और रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव समेत कई देशों के प्रमुखों ने इस त्रासदी पर गहरा शोक जताया है। प्रशासन और आपदा राहत टीमें हादसे की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। जीवित बचे यात्रियों की मदद और अन्य पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं। रमेश विश्वास कुमार की गवाही इस हादसे की भयावहता और मानव साहस की अद्भुत मिसाल बनकर सामने आई है।
 
 रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
 
 BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
 
 चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
 
 BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
 
 BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
 
 दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या
12 Jun 2025
 
 Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर
27 May 2025
 
 JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
23 May 2025
 
 BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....
13 May 2025
 
 BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.