Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 11:33 AM (IST)
पलामू : पलामू के छत्तरपुर में पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा कि जमालुद्दीन अंसारी को तीन गोलियां लगीं है. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद, जमालुद्दीन अंसारी को आगे के इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी स्कूल के बाद किराने की दुकान भी चलाते हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा कि बुधवार देर शाम, अपनी दुकान बंद करके, वह खजूरी नौडीहा स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. स्थानीय ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया।
छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पारा शिक्षक को गोली मारी गई है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. घटना के बाद बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और पारा शिक्षक अस्पताल पहुँच गए हैं. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.