Publish Date: Wed, 21 May 2025 08:53 AM (IST)
दिल्ली : पाकिस्तान जासूसी कांड में गिरफ्तार हुई चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए और आईबी के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। ज्योति की पाकिस्तान और चीन यात्राओं, खासकर पहलगाम आतंकी हमले से पहले की पाक यात्रा जांच के घेरे में है। हरियाणा पुलिस को उनके घर से मिली डायरी में पाकिस्तान यात्रा का उल्लेख मिला है, जिससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। ज्योति ने डायरी में पाकिस्तान को क्रेजी और रंगीन बताते हुए अनुभव को "शब्दों से परे" बताया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को ज्योति की डायरी मिली है, जिसमें पाकिस्तान की यात्रा का उल्लेख है। ज्योति मल्होत्रा ने उसमें लिखा है, "10 दिन पाकिस्तान में बिताकर अपने देश लौट रही हूं। पाकिस्तान के लोगों से बहुत प्यार मिला। हमारे सब्सक्राइबर और दोस्त मिलने आए। लाहौर में दो दिन बिताने का समय कम था।" ज्योति ने डायरी में पाकिस्तान को क्रेजी और रंगीन बताते हुए अनुभव को "शब्दों से परे" बताया। एक अन्य एंट्री में उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों से यह अपील की, "वहां के मंदिरों की सुरक्षा करें और भारत से 1947 में बिछड़े लोगों को अपने परिवार से मिलने की अनुमति दें।"
ज्योति नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं। दानिश ने उन्हें पाकिस्तान भेजा, जहां उनकी मुलाकात सुरक्षा अधिकारियों शाकिर और राना शाहबाज़ से करवाई गई। FIR में बताया गया है कि ज्योति ने शाकिर का नाम अपने फोन में Jatt Randhawa के नाम से सेव कर रखा था ताकि शक न हो। ज्योति पाकिस्तान के एजेंटों से वाट्सएप, टेलीग्राम और स्नेपचैट जैसे ऐप्स के ज़रिए लगातार संपर्क में थीं। जांच एजेंसियां उनकी बैंक डिटेल्स और ट्रांजेक्शनों की भी जांच कर रही हैं। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सवान ने कहा, "उनकी आमदनी से उनकी विदेश यात्राओं का खर्च मेल नहीं खाता। हमें बाहरी फंडिंग का शक है।"
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.