Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 08:59 AM (IST)
रांची | रांची की मौलाना आज़ाद कॉलोनी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी। खेलते-खेलते खुले नाले में गिरने से दो मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगाकर एक बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन दूसरा मासूम नाले के तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई।
मंगलवार दोपहर कॉलोनी की गली नंबर-7 में बच्चे हमेशा की तरह खेल रहे थे। अचानक पैर फिसलने से दोनों भाई खुले नाले में जा गिरे। बच्चों को गिरता देख मां की चीख निकल पड़ी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मां नाले में कूद पड़ी। उसने बड़ी मुश्किल से एक बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन दूसरा बच्चा उसकी आंखों के सामने ही पानी में ओझल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नाले में जमा गंदगी और तेज बहाव के कारण काफी देर बाद बच्चा झाड़ियों में फंसा मिला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी मांग, नया हादसा........
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 18 साल पहले इसी नाले में एक युवक की बहने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक नाले को ढकने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। लोग कई बार गार्डवाल और ढक्कन बनाने की मांग करते रहे, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
लापरवाही पर सवाल........
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक मासूमों की जान जाती रहेगी? क्या हर हादसे के बाद सिर्फ बयानबाजी ही होगी? अगर समय रहते नाले को ढक दिया गया होता, तो शायद आज एक मां अपनी गोद उजड़ने का दर्द न सहती।
यह हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर एक कड़ा तमाचा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना से सबक लेता है या अगली खबर के इंतजार में एक और मासूम की बलि चढ़ेगी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.