BREAKING : सिदगोड़ा चेन छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी


Publish Date: Wed, 21 May 2025 12:38 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी सुजीत झा की पत्नी संजना झा से चेन छिनतई के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आजादनगर निवासी विशाल सिंह उर्फ नाडू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विशाल सिंह ने ही संजना झा के गले से चेन की छिनतई की थी।



पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विशाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस विशाल की निशानदेही पर उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार विशाल सिंह उर्फ नाडू पूर्व में भी छिनतई व रंगदारी के केस में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद फिर से वह छिनतई करने लगा था. ज्ञात हो कि विगत 17 मई की सुबह करीब 8.30 बजे सिदगोड़ा में संजना झा पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये थे। इस घटना में संजना झा घायल भी हो गयी थी। मामले के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.