BREAKING : संचार साथी एप से अब चोरी हुए फोन को तुरंत कर सकेंगे ब्लॉक... जानें खासियत... अगर आपकी फोन हो जाए चोरी तो सबसे पहले क्या करें.....


Publish Date: Sat, 18 Jan 2025 08:57 AM (IST)


 

नई दिल्ली : भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने फर्जी कॉल और मैसेज को रिपोर्ट करने के लिए संचार साथी मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय संचार और नॉर्थ-ईस्ट विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'संचार साथी मोबाइल एप' को लॉन्च किया।


दरअसल, दूरसंचार विभाग की वेबसाइट संचार साथी पर फ्रॉड से जुड़ी शिकायत 'चक्षु पोर्टल' पर करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन यूजर फोन चोरी या गुम होने पर इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। इस पोर्टल में दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल शामिल हैं। जिन्हें सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) और टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (टीएएफसीओपी) के रूप में जाना जाता है। दूरसंचार विभाग की इस सुविधा का इस्तेमाल अब मोबाइल पर एप के जरिए किया जा सकता है। प्ले स्टोर से 'संचार साथी' एप को डाउनलोड किया जा सकता है।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, संचार साथी को एप के रूप में हर एक उपभोक्ता के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पोर्टल की सफलता विश्वव्यापी रही है। जहां 9 करोड़ लोगों ने पोर्टल पर विजिट किया है। करीब पौने तीन करोड़ फोन को डिस्कनेक्ट किया गया है, ये वे फोन थे जो गलत तरीके से रजिस्टर्ड हुए थे या फ्रॉड में भागीदार रहे थे। 11 लाख म्यूल के अकाउंट हमने फ्रीज किए हैं और 12.50 लाख वॉट्सएप अकाउंट भी डिस्कनेक्ट किए गए हैं।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा, जो 25 लाख फोन चोरी किए गए थे और जिन्हें डिस्कनेक्ट किया गया था, उनमें से 15 लाख फोन को ट्रेस भी कर लिया गया है। टेक्नोलॉजी सुविधा तो देती है, लेकिन जैसे ही कोई आविष्कार होता है, कभी-कभी इसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश होती है।संचार साथी एप एक पहरेदार की तरह सभी को सुरक्षित रखेगा। अब तक जो पोर्टल ने करके दिखाया है, वह अब फोन पर और तेज गति से होगा।

दरअसल, इस एप के माध्यम से मोबाइल यूजर यह जान सकता है कि उसके नाम पर धोखाधड़ी से और कनेक्शन लिए गए हैं या नहीं और उसे ब्लॉक भी किया जा सकता है।इसके अलावा मूल यूजर द्वारा ब्लॉक किए जाने की स्थिति में सिस्टम वाइस यह जांच सकता है उसके नाम पर कितने कनेक्शन हैं। साथ ही यूजर्स फोन को ट्रैक और ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके एप जरिए किसी भी तरह के स्कैम और फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं।


यहां से कर सकते है डाउनलोड.....

संचार साथी मोबाइल एप को आप संचार साथी वेबसाइट पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल एप स्टोर से इस एप को सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन करें और इसकी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 भी लॉन्च....

संचार साथी एप को लॉन्च करने के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 भी लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए देश के हर गांव तक फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस पहुंचाई जाएगी। आपको बता दें कि साल 2017 में मोदी सरकार ने नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की घोषणा की थी, जिसके जरिए देश के हर ग्राम पंचायत तक ऑप्टिकल फाइबर (OFC) पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.