Publish Date: Sat, 18 Jan 2025 08:56 AM (IST)
जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा गांव स्थित मदनकोचा टोला से सटे जंगल में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा. इसके बाद क्षेत्र में बाघ के होने की आशंका में आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गये. उक्त बछड़ा नामोशोल के किसान कैलाश मुर्मू का बताया जा रहा है. हालांकि, वनरक्षी अभिलाष महतो ने बताया कि वन क्षेत्र में बाघ नहीं है. लकड़बग्घा ने बछड़े का शिकार किया है. बाघ आने की खबर में सच्चाई नहीं है. वन एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष पुष्पा महतो ने बताया सिंहपुरा के मदनकोचा जंगल क्षेत्र में बाघ नहीं है।
ऐसे में क्षेत्र के जन मानस भ्रम में न रहें जंगल में बाघ की आने आशंका में शुक्रवार को सिंहपुरा हाट में कम संख्या में लोग दिखे. ज्ञात हो कि बीते दिनों ओडिशा के शिमलपाल टाइगर रिजर्व से एक बाघिन भागकर गुड़ाबांदा में पहुंच गयी थी. इसके बाद एक सप्ताह तक आसपास के गांवों के लोर दहशत में थे. हालांकि, उक्त बाघिन बंगाल के बांकुड़ा से पकड़ी गयी. अब भी गुड़ाबांदा क्षेत्र में लोगों के मन से बाघ का भय कम नहीं हुआ है. शुक्रवार को मदनकोचा टोला वन क्षेत्र में बछड़े का शव मिलने से ग्रामीण फिर डर गये।
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
JHARKHAND : मंत्रीजी का FACEBOOK पेज हो गया हैक... डाले जा रहे आपत्तिजनक VIDEO... साईबर थाना में शिकायत... पढ़े पूरी खबर
21 Mar 2025
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.