Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 11:36 AM (IST)
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली. हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन के बेटे हैं और एक जाने-मानें भारतीय राजनेता हैं. वह इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण राजनीति में आ गए. हेमंत सोरेन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी और राज्य में उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बन गए।
हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को बिहार (अब झारखंड में) के रामगढ़ जिले के नेमारा में रूपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर हुआ था. हेमंत के दो भाई और एक बहन है. उनकी शैक्षणिक योग्यता पटना हाई स्कूल, बिहार से इंटरमीडिएट है. सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं. उनकी एक बड़ी बहन अंजलि सोरेन और एक छोटा भाई बसंत सोरेन हैं. वह उन्नीसवीं सदी के आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा के प्रबल अनुयायी हैं और उनके साहस और वीरता से प्रेरणा लेते हैं. उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संस्थापक हैं. चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामे के अनुसार, हेमंत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीआईटी मेसरा, रांची में दाखिला लिया, लेकिन बाहर हो गए।
10 अगस्त 1975 को जन्मे हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की. हेमंत सोरेन ने सबसे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा में छात्र संगठन की जिम्मेदारी संभाली. 2005 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दुमका सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जेएमएम के दिग्गज नेता रहे स्टीफन मरांडी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 24 जून 2009 को वो राज्यसभा के लिए चुने गए. बाद में वे इसी साल दुमका विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए. इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ बरहेट सीट से जीत मिली. दुमका सीट से उन्हें बीजेपी की लुईस मरांडी से हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ा. इस बार दोनों सीट से उन्हें जीत मिली. जिसके बाद उन्होंने दुमका सीट से त्यागपत्र दे दिया. फिर इस क्षेत्र में हुए उपचुनाव में उनके छोटे भाई बसंत सोरेन ने दुमका से जीत हासिल की।
इससे पहले 11 सितंबर 2010 को जब अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा-जेएमएम गठबंधन की सरकार बनी, तो हेमंत सोरेन उपमुख्यमंत्री भी रहे. बाद में हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस-आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई और पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन और उनके सहयोगियों को बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद हेमंत सोरेन सात जनवरी 2015 से 28 दिसंबर 2019 तक झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को कांग्रेस और राजद के समर्थन से वह मुख्यमंत्री बने थे. वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे. वह दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बनें. वर्ष 2014 तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हेमंत सोरेन साल 2014 से 2019 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे. साल 2019 में जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने पर हेमंत सोरेन फिर दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी 2024 की शाम गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने. वह दो फरवरी से 04 जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे. चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा. करीब छह महीने बाद जेल से बाहर आने पर हेमंत सोरेन फिर से तीसरी बार चार जुलाई को मुख्यमंत्री बने. अब वह 28 नवंबर को झारखंड का पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या
12 Jun 2025
Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर
27 May 2025
JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
23 May 2025
BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....
13 May 2025
BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.