BREAKING : स्वर्णरेखा नदी किनारे से गायब हुए मनीष का नहीं लगा अबतक कोई पता... परिवार ने लगाया हत्या का आरोप... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 10:23 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई एक दर्दनाक घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय मनीष कुमार स्वर्णरेखा नदी में डूब गया. घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मनीष की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं मनीष के परिवार वालों ने इस मामले को हत्या का मामला बताते हुए एक युवती पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण......


मनीष कुमार, जो गोविंदपुर का निवासी है, बाबूडीह में एक टेंट लाइट साउंड के गोदाम में काम करता था। शुक्रवार शाम बाबूडीह की रहने वाली सोनम कुमारी ने मनीष को फोन कर नदी के किनारे बुलाया। जब मनीष वहां पहुंचा, तो सोनम के साथ दो अन्य युवतियां और दो युवक पहले से मौजूद थे। मनीष की मां, दीपा देवी के अनुसार, सोनम ने किसी बात पर मनीष से झगड़ा किया और फिर अचानक नदी में कूद गई। मनीष ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन खुद डूबने लगा। मौके पर मौजूद युवकों ने सोनम को बाहर निकाल लिया और मनीष को डूबते हुए छोड़कर वहां से भाग गए।

परिवार का आरोप.....

मनीष के परिवार का कहना है कि मनीष और सोनम की मुलाकात करीब आठ दिन पहले हुई थी। दोनों के बीच एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया। जिसे लेकर सोनम और उसके परिवार ने मनीष को फंसाने की साजिश रची। परिवार का दावा है कि इस घटना से पहले सोनम के चाचा ने मनीष को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस की कारवाई एक नजर ....

घटना के बाद पुलिस ने सोनम और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि कोई ठोस सबूत मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.