Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 08:33 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड बीजेपी में एक बड़ी खबर आई है. भाजपा में अमरप्रीत सिंह काले की फिर से इंट्री हो गई है. अमरप्रीत सिंह काले को ना ही सिर्फ भाजपा में शामिल किया गया है, बल्कि उनको भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है।
बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता बीएल संतोष मंगलवार को रांची के दौरे पर आए थे. उनके दौरे के दौरान ही अमरप्रीत सिंह काले की जॉइनिंग बीजेपी में कर दी गई है. अब इसके बाद उनको प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू के हस्ताक्षर से उनको प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने का पत्र भी जारी कर दिया गया है. इस तरह भारतीय जनता पार्टी से कभी निष्कासित किए गए अमरप्रीत सिंह काले तो फिर से पूरे सम्मान के साथ पार्टी ने वापस बुला लिया है. आपको बता दें कि काले को भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव में कथित तौर पर पार्टी विरोधी काम करने के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था, लेकिन अब भाजपा ने अपनी गलती सुधार ली है और अमरप्रीत सिंह काले को फिर से भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. मालूम हो कि पार्टी से बाहर रहते हुए भी काले परोक्ष अप्रोक्ष रूप से भाजपा की नीति पर ही काम करते थे. प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं से मिलते जुलते थे. इस बार के चुनाव में अंत समय उनका नाम भी टिकट के लिए उछला था।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.