BREAKING NEWS | जमशेदपुर के पोटका में नवनियुक्त चौकीदार की सनसनीखेज हत्या, प्रेमी ने गला रेतकर ली जान, फिर खुदकुशी.


Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 10:45 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पोटका थाना अंतर्गत नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी। घटना छोटा सिगदी के पास मंगलवार दोपहर को घटी है। पुलिस जांच में पता चला है कि गणेश मांझी ज्योतिका हेंब्रम को नौकरी करने से मना कर रहा था। उसने कहा था कि वह चौकीदारी की नौकरी छोड़ दे। बताया जा रहा है कि ज्योतिका हेंब्रम नहीं मानी।


उसने साफ मना कर दिया कि वह नौकरी नहीं छोड़ेगी। इसी के चलते गणेश मांझी ने ज्योति हेंब्रम की हत्या की है। जबकि,आरोपी युवक गणेश मांझी ने खुदकुशी करने के पहले एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहले तो गणेश मांझी ने बताया है कि ज्योतिका उसके साथ रिलेशनशिप में थी। उसका नौ साल से ज्योतिका के साथ प्रेम संबंध था। गणेश मांझी ने बताया कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी। ज्योतिका के साथ पोटका थाना प्रभारी ने संबंध बनाया था। ऐसा गणेश मांझी ने वीडियो में आरोप लगाया है। गणेश मांझी ने वीडियो में आगे बताया कि उसने ज्योतिका की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है। गणेश मांझी ने वह चाकू भी दिखाया। इसके बाद उसने यह कह कर वीडियो बनाना बंद कर दिया कि अब वह खुद भी इसी चाकू से आत्महत्या करने जा रहा है।


गौरतलब है कि कालिकापुर पंचायत के केन्डमूड़ी की रहने वाली ज्योतिका हेम्ब्रम पोटका थाना से ड्यूटी करने के के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर पर एक गणेश मांझी ने धारदार हथियार से ज्योति की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू, बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकिता बाला समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान शुरू किया।


इस हत्या को पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबिल पंचायत के जाहातू निवासी युवक गणेश मांझी ने अंजाम दिया था। इसी बीच पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपी के शव को बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।




मरने से पहले बनाया VIDEO, VIDEO हुआ वायरल....

1. हत्या से पहले आरोपी गणेश मांझी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने दावा किया कि

2. ज्योतिका के साथ उसका करीब 9 साल से प्रेम संबंध था।

3. उसने आरोप लगाया कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी।

4. वीडियो में उसने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

5. वीडियो के दौरान उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी दिखाया और कहा कि वह इसी से खुदकुशी करने जा रहा है।


> पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।




नौकरी बनी विवाद की जड़!.....

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गणेश मांझी, ज्योतिका पर चौकीदारी की नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था।

1. उसने बार-बार कहा कि वह नौकरी छोड़ दे।

2. लेकिन ज्योतिका ने साफ इनकार कर दिया।

3. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और अंततः यह खूनी वारदात में बदल गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.