BREAKING : परसुडीह में नवविवाहिता मौत मामला : पहले गला दबाकर मार डाला... फिर तीन तल्ला से फेंक दिया नीचे... पुलिस कर रही आरोपी पति से पूछताछ.... मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया है दहेज के लिए हत्या का आरोप.... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 04:09 AM (IST)


 

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक कबीर मंदिर के पास रहने वाली 19 वर्षीय रानी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने मृतका के पति इकबाल राम को हिरासत में रखा है और पूछताछ कर रही है. इधर, बिहार के पश्चिमी चंपारण से रानी की मां कुंती देवी तथा चाचा मनोज राम शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें दामाद इकबाल राम के द्वारा गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है।


10 लाख रुपया और चार चक्का वाहन मांग रहा था.....


शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने रानी कुमारी की शादी 21 फरवरी 2024 को पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले और रेलकर्मी इकबाल राम से की थी. शादी के बाद इकबाल का ट्रांसफर जमशेदपुर में हो गया और वह यहां आकर भाड़े के मकान में रह रहा था. परिजनों के अनुसार उन्होंने करीब 20 लाख रुपए शादी में खर्च किया था और दहेज भी दिया था. शादी के बाद 2 महीने सब कुछ ठीक रहा. उसके बाद इकबाल राम द्वारा 10 लाख रुपया और चार चक्का वाहन का मांग किया जाने लगा. तब रानी कुमारी के मायके वालों ने और दहेज देने से इनकार कर दिया।


उसके बाद इकबाल राम द्वारा अपनी पत्नी रानी कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा. इसकी शिकायत रानी ने पूर्व में पुलिस से की थी. परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इकबाल की हिम्मत बढ़ी और अंततः उसने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी और हत्या को दुर्घटना साबित करने के लिए शव को तीन तल्ले से नीचे फेंक दिया।


लड़की के परिजनों ने आरोपी पति को पीटा....

इधर, शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान मृतका का पति इकबाल राम भी मौजूद था. घटना से आक्रोशित रानी के रिश्तेदारों ने यहां उसकी पिटाई कर दी. हालांकि पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. थाना प्रभारी फैज आलम के अनुसार महिला के गले पर निशान मिले है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई होगी. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.