BREAKING : स्कूल प्रिंसिपल की जलील हरकत के आगे... 80 से ज्यादा छात्राओं को होना पड़ा शर्मसार... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Sun, 12 Jan 2025 09:37 AM (IST)


 

धनबाद : झारखंड के धनबाद में प्राइवेट स्कूल में करीब 80 छात्राओं की शर्ट्स उतरवाईं गईं। उन्हें बिना शर्ट ही घर भेजा गया। छात्राओं के परिजनों ने शनिवार को धनबाद कलेक्टर से मुलाकात कर स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।


दरअसल, घटना 9 जनवरी की है। 11वीं और 10वीं की छात्राओं के फाइनल एग्जाम से पहले होने वाले प्री-बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे। एग्जाम के आखिरी दिन 'पेन डे' पर छात्राओं ने एक-दूसरी शर्ट्स पर मैसेज लिखे।

छात्राओं के ऐसा करने से स्कूल प्रिंसिपल नाराज हुईं। आरोप है कि उन्होंने करीब 100 छात्राओं की शर्ट्स उतरवाईं। उन्हें बिना शर्ट घर जाने दिया। छात्राएं केवल ब्लेजर में घर पहुंचीं।

धनबाद कलेक्टर माधवी मिश्रा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर एम देवाश्री ए सी का कहना है कि उन पर लगे आरोप गलत है।


विधायक रागिनी सिंह ने घटना को बताया शर्मनाक.....

पैरेंट्स का आरोप है कि 11वीं की छात्राओं से 10वीं कक्षा की स्टूडेंट्स के शर्ट उतरवाए गए। साथ ही कहा गया कि सभी पैरेंट्स को फोन कर एक-एक शर्ट मंगवाओं तब स्कूल से जाने दिया जाएगा। कई बच्चियां बिना शर्ट के केवल ब्लेजर पहन कर ही घर पहुंची और खूब रोईं।

वहीं, पैरेंट्स स्थानीय विधायक रागिनी सिंह के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। विधायक रागिनी सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए कहा कि वे अभिभावकों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगी।

डीसी माधवी मिश्रा ने कहा....

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। एक जांच कमेटी बनाई गई है, जो भी इसमें फाइडिंग्स होगी, उसपर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो इसमें एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.