BREAKING : पत्रकारों के सवाल पर भड़के विधायक जयराम महतो, बोले- तकलीफ है तो हमारा इंटरव्यू मत लीजिए....


Publish Date: Fri, 13 Dec 2024 08:44 AM (IST)


 

jamshedpur : झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को मीडिया से उलझ गए। सदन के बार एक पत्रकार के सवाल पर जयराम महतो भड़क गए। उन्होंने पत्रकार पर चिल्लाना शुरू कर दिया। पत्रकार ने विधायक को उनकी भाषा पर टोका। इस पर विधायक महतो ने कहा कि वो सदन में भी चिल्लाएंगे और बाहर भी। उन्होंने पत्रकार से कहा कि अगर तकलीफ है तो इंटरव्यू ना लें। विधायक ने यह भी कहा कि चुनाव के समय पत्रकार नहीं दिखे थे। इससे पहले सदन में जयराम महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर भी सवाल उठाए थे।


मीडियाकर्मी पर भड़के विधायक जयराम महतो.....


डुमरी विधानसभा से विधायक जयराम महतो गुरुवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा। इस पर विधायक महतो का पारा चढ़ गया। वो पत्रकार पर चिल्लाने लगे। पत्रकार ने कहा, 'आप माननीय हैं। आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप सदन के अंदर चिल्लाइए। यहां आप नहीं चिल्ला सकते।'


तकलीफ हो रही है तो आप मेरा इंटरव्यू मत लीजिए : जयराम महतो


इस पर जयराम महतो ने जवाब दिया, 'हम सदन के अंदर भी चिल्लाएंगे और यहां भी चिल्लाएंगे। आप मुझे मेरी बात पूरी करने दीजिए। आपको तकलीफ हो रही है तो आप मेरा इंटरव्यू मत लीजिए। वैसे भी चुनाव के वक्त आप नहीं आए थे।' विधायक जयराम महतो की बात सुनकर सभी मीडियाकर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.