BREAKING : मानगो पुलिस ने संतोष हत्याकांड का किया खुलासा... मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत पांच गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 29 Jan 2025 15:34 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने मुंशी मोहल्ला के गुरुद्वारा रोड पर 19 जनवरी को हुए संतोष सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घटना के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।यह हत्यारोपी हुए गिरफ्तार एसएसपी ने बताया कि मामले में मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित गिरफ्तार हुआ है। वह मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है। ‌ इसके अलावा, उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर शिव मंदिर लाइन का रहने वाला शुभम कुमार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का रहने वाला विमल गोप, मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला विवेक कुमार तिवारी, मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला अंकित शर्मा गिरफ्तार हुआ है।



इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक 315 बोर का कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि रोहित दीक्षित के पिता डब्बू दीक्षित की साल 2014 में हत्या कर दी गई थी। रोहित दीक्षित ने अपने पिता का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।घटना को अंजाम देने में रौनक ने की थी रोहित की वित्तीय मदद इस मामले में रौनक सिंह ने रोहित दीक्षित को वित्तीय मदद की और रेकी करने में भी मदद की। रौनक सिंह के पिता की हत्या साल 2009 में हुई थी। पुलिस ने रौनक सिंह और निखिल सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और कुछ और लोग भी इस मामले में लिप्त हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.