BREAKING : दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जदयू "JDU" उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 02 Nov 2025 11:24 AM (IST)


 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना पुलिस ने शनिवार को देर रात जदयू उम्मीदवार और पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी की अगुवाई में गठित विशेष पुलिस टीम ने बाढ़ के कारगिल मार्केट से अनंत सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस टीम उन्हें रातों-रात पटना ले आई। इस दौरान उनके दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

मोकामा के तारतर गांव में हुआ था हत्याकांड....


30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय अनंत सिंह और उनके सहयोगी मौके पर मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोट और गोली लगने के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में अनंत सिंह को इस मामले का मुख्य अभियुक्त माना गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, परंतु जांच का रुख अब अनंत सिंह की ओर मुड़ गया है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और बढ़ती सरगर्मी.....


दुलारचंद यादव मोकामा टाल क्षेत्र के प्रभावशाली नेता माने जाते थे, कई बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। उनका संबंध राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भी जुड़ा बताया जाता है। इस बार वे जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनका विरोधी गुट से टकराव हुआ और फिर हिंसक झड़प में उनकी मौत हो गई। घटना ने बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। खासकर ऐसे समय में जब राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है।

पुलिस की सख्त निगरानी......


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनंत सिंह और उनके सहयोगियों से पूछताछ जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके से बरामद साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सुरक्षा कारणों से अनंत सिंह को अदालत में कड़ी निगरानी में पेश किया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.