Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 15:27 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह के समय दुकान से घना धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल दुकान संचालक राजू बेदी को घटना की सूचना दी और साथ ही दमकल विभाग को भी अवगत कराया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग काफी तेजी से फैल चुकी थी, जिससे टेंट, पर्दे, कुर्सियां, सजावटी सामान और अन्य जरूरी सामग्री इसकी चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान आसपास की दुकानों को भी खाली कराया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा पूरा टेंट सामग्री जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग से लगभग दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.