BREAKING : अमलगम स्टील प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर की हुई मौत, परिजन को न्याय दिलाने हेतु जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ शव के साथ कम्पनी गेट पर करेगा जोरदार प्रदर्शन : राजीव पांडे


Publish Date: Thu, 27 Nov 2025 10:28 AM (IST)


 

आदित्यपुर/कांड्रा : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित टीचर मोड़ ट्रेनिंग के समीप बीती रात अमलगम कंपनी मे काम करने वाले बेल्डर मनीष कुमार बाजपेई की काम के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतक की पहचान कुलपटांगा -आदर्श नगर निवासी के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार बाजपेई कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी में सोमवार की रात काम करने के लिए गए थे जहां कुछ मशीन में खराबी होने के कारण काम पर बुलाया गया था।लेकिन मंगलवार की देर रात 1:00 बजे करीब मनीष कुमार बाजपेई की मृत्यु की सूचना टीएमएच अस्पताल से मिली।

मृतक मनीष कुमार बाजपेई के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अभिनव बाजपेई 10वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी खुशी कुमारी बाजपेई ग्रेजुएशन कर रही है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।


मृतक के पुत्र अभिनव कुमार बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में पिता से फोन में बात हुआ था, जहां पिताजी ने बताया कि जब तक काम खत्म नहीं होगा, उन्हें कंपनी से घर जाने नहीं दिया जाएगा।


पुत्र अभिनव कुमार बाजपेई ने आरोप लगाया कि बीते 24 घंटे से लगातार पिताजी अमलगम कंपनी में काम करते रहे, जहां कंपनी द्वारा कुछ बातों को छुपाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिताजी अमलगम कंपनी में काम करने गए थे, मगर पिताजी की मृत्यु की सूचना टीएमएच अस्पताल से मिली। टीएमएच अस्पताल पहुंचने के बाद पिता के पास मोबाइल फोन और पर्स भी नहीं पाया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.