BREAKING : चांडिल में दिनदहाड़े अपहरण, मारपीट के बाद दोनों युवक टीएमएच से बरामद, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 09:55 AM (IST)


 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल कोर्ट के समीप मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बदमाशों ने सरेआम दो युवकों का अपहरण कर लिया। चांडिल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अपहृतों को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) से बरामद कर लिया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अपहृतों की पहचान जमशेदपुर गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद सैयद आरिफ (23 वर्ष) और कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह निवासी मोहम्मद सबान (32 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, चांडिल प्रखंड के कपाली क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है।

मंगलवार को करीब 3 बजे बिहार नंबर की एक काली स्कॉर्पियो से दो व्यक्ति अनुमंडल कोर्ट परिसर पहुंचे थे। कुछ देर में ही 5 से 6 अन्य चार पहिया वाहनों से करीब 25-30 लोग वहां आ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और जैसे ही स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक वहां से रवाना होने लगे, डैम रोड पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया और जबरन वाहन से उतारकर अपने साथ ले गए।

अपहरण के दौरान बदमाशों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस हरकत में आ गई और छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि दोनों युवक टीएमएच में भर्ती हैं। पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद दोनों के साथ मारपीट की गई और फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.