BREAKING : झारखंड सरकार ने राज्य के जेल प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल, पांच जेल सुपरिटेंडेंट को किया गया इधर से उधर, देखें LIST


Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 10:55 AM (IST)


 

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। पांच काराधीक्षक यानी जेल सुपरिटेंडेंट को इधर से उधर किया गया है। संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। जारी आदेश के अनुसार, कौशिक कुमार को मंडल कारा, गोड्डा का काराधीक्षक बनाया गया है, जबकि गोपाल चंद्र महतो को मंडल कारा, गुमला का दायित्व सौंपा गया है। नील प्रवीण कुल्लू को उपकारा, रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है। परमेश्वर भगत को मंडल कारा, साहेबगंज का काराधीक्षक बनाया गया है और उन्हें मंडल कारा, पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

हजारीबाग भेजे गए चंद्रशेखर सुमन वहीं चंद्रशेखर प्रसाद सुमन, जो अब तक साहेबगंज के केंद्रीय कारा और पाकुड़ जेल का प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें स्थानांतरित कर हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का काराधीक्षक नियुक्त किया गया है।

विभाग ने आदेश में कहा है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नए काराधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और जिनका नया पदस्थापन नहीं हुआ है, वे गृह विभाग, रांची में तुरंत योगदान दें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.