BREAKING-JAMSHEDPUR : कमलपुर डकैती कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़... 7 अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार... हाइवा चालक डकैती का निकला मास्टरमाइंड.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 16:39 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनि-रविवार की रात हुए डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी सनातन तांती उर्फ सोनू, तमाड़ निवासी संदीप कुमार, प्रकाश महतो, अशोक महतो, उमेश कुमार महतो, अड़की थाना क्षेत्र निवासी गांगू मुंडा उर्फ गूंगा मुंडा और उमेश कुमार महतो शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, एक कार, लूटे गए 1.20 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।


हाइवा चालक ने रची थी साजिश.....

एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि इस घटना का मास्टरमाइंड सनातन तांती था, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी में हाइवा चालक के रूप में काम करता था। सनातन ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। घटना के दिन प्रकाश और गांगू हथियार लेकर आए, जबकि अशोक महतो कार लेकर मौके पर पहुंचा। चार आरोपी संदीप, प्रकाश, गांगू और अशोक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, उमेश बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस जांच में पहले सनातन को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


अंतरजिला गैंग की गतिविधियों पर अंकुश......


एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह अंतरजिला गैंग के रूप में उभरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि अशोक महतो पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.