BREAKING-JAMSHEDPUR : डिमना रोड दरभंगा डेयरी से मानगो चौक तक डेढ़ महीने रहेगा, ONE WAY, 22 से होगा ट्रायल, डेढ़ महीने तक दरभंगा डेरी वाली लेन से ही आवागमन कर सकेंगे लोग... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 11:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो में डिमना रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते टाटा स्टील यूआईएसएल पाइपलाइन की शिफ्टिंग करने जा रहा है। पाइपलाइन की शिफ्टिंग के लिए डिमना रोड पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसे लेकर 24 अप्रैल से डिमना रोड पर ब्लू बेल्स स्कूल के पास से मानगो चौक की तरफ ढाई सौ मीटर सड़क आवागमन के लिए बंद की जा रही है। यानी ब्लू बेल्स के पास से वाहन मानगो चौक की तरफ नहीं आ सकेंगे। इन सभी वाहनों को दरभंगा डेयरी वाली लेन से मानगो चौक तक लाया जाएगा। इस तरह मानगो चौक से डिमना चौक जाने वाले वाहन तो इस लेन पर चलेंगे ही।



डिमना चौक की तरफ से मानगो चौक आने वाले वाहन भी ब्लू बेल्स स्कूल के पास से दरभंगा डेयरी वाली लेन पर आ जाएंगे। ये वाहन डेढ़ महीने तक दरभंगा डेयरी से मानगो चौक आने वाली लेन से ही गुजरेंगे। इस लेन पर डिमना रोड को तक वन वे करने का ट्रायल 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। ताकि दो दिन के अंदर यह देखा जा सके की ट्रैफिक का परिचालन सुचारू रूप से हो रहा है या नहीं। जो भी खामी नजर आएगी उसे ठीक कर लिया जाएगा। 24 अप्रैल से यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी।



डेढ़ महीने तक यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। यानी डिमना रोड ब्लू बेल्स स्कूल से मानगो चौक तक ढाई सौ मीटर तक डेढ़ महीने तक बंद रहेगी। गौरतलब है कि मानगो फ्लाईओवर के पिलर के नीचे टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइपलाइन आ रही है। इस पाइपलाइन के जरिए टाटा स्टील यूआईएसएल डिमना लेक से पानी बिष्टुपुर ले जाता है। इसी के चलते पाइपलाइन की शिफ्टिंग हो रही है। ताकि उसे पिलर के नीचे से हटा लिया जाए। इससे भविष्य में पाइप लाइन की मरम्मत आदि में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.