BREAKING-JAMSHEDPUR : उलीडीह के संकोसाई में 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Sat, 19 Apr 2025 10:52 AM (IST)


 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती के रहने वाले 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ननकू लाल का शव खड़िया बस्ती के खेत में मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। उसके बाद ननकू लाल के भाई राकेश मौके पर पहुंचे और अपने भाई की खून से लथपथ लाश देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार की शाम 6:00 बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। राकेश का कहना है कि वह काम से रात 8:00 बजे लौटा और फिर मोहल्ले की ही एक शादी पार्टी में चला गया। उसने सोचा कि उसका भाई भी पार्टी में ही होगा। बाद में सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

ननकू लाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राकेश ने बताया कि मोहल्ले के ही युवक लल्ला, लापत और सिरी से उसका विवाद चल रहा था। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद 6 महीने पहले घर पर पथराव भी किया था। ननकू लाल ने इस मामले में उलीडीह थाना पुलिस से शिकायत की थी। राकेश का आरोप है कि तब पुलिस ने उसकी नहीं सुनी थी। एक बार विवाद हुआ था तो पुलिस ने दबाव डालकर समझौता कर दिया था। लेकिन, जब आरोपियों ने पथराव किया था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी से इनका मन बढ़ गया था। राकेश कुमार आशंका है कि इन्हीं युवकों ने उसके भाई की हत्या की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.