BREAKING : तड़ीपार अपराधी सलमान के घर फायिरंग के मामले में मो. शोहराब उर्फ लालबाबू को पुलिस ने किया गिरफ्तार... हथियार बरामद


Publish Date: Sat, 08 Feb 2025 20:29 PM (IST)


 

जमशेदपुर : तड़ीपार अपराधकर्मी सलमान खान के घर पर फायिरंग करने के मामले में पुलिस ने मो. शोहराब उर्फ लालबाबू को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर NH-33 के किनारे काली मंदिर और पारडीह बस्ती के बीच स्थित पुल के नीचे छिपाकर रखी गई 7.65 एमएम बोर की एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई है. पुलिस के हत्थे चढ़े मो. शोहराब का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है. उसने बीते 15 दिसंबर को भालूबासा स्थित अपने प्रतिद्वंदी गुट के तड़ीपार अपराधकर्मी सलमान खान के घर पर अपने कुछ साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।


शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जिला पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस डाबर गिरोह के शादिक खान उर्फ कुबड़ा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इस छापेमारी में डीएसपी मुख्यालय-वन भोला प्रसाद और सीतारामडेरा थाना की टीम ने अहम भूमिका निभाई. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक विनय प्रसाद मंडल, एसआई राजेश कुमार, एसआई अक्षय कुमार, एसआई युवराज कुमार, एएसआई सुशील प्रसाद सहित तकनीकी शाखा टीम शामिल थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.