BREAKING : पुलिस जांच से भागने के क्रम में स्कूटी से गिरी सड़क पर गिरी महिला... हालत गंभीर... टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत....


Publish Date: Fri, 21 Mar 2025 14:26 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों पुलिस पर चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगता आ रहा है. बीते दिनों ही मानगो में चेकिंग के दौरान दो युवक पुलिस ने उलझते दिखे वहीं इसे लेकर एसएसपी और उपायुक्त से भी शिकायत की गई है. ताजा मामला टेल्को का है जहां पुलिस जांच से भागने के क्रम में एक महिला स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


वहीं महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला बारीनगर की रहने वाली है. महिला का नाम जरीन फजल बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ साकची की तरफ जा रही थी. उनका बेटा स्कूटी चला रहा था. दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. सूरज पेट्रोल पंप के पास पुलिस चेकिंग से बचकर भागने के क्रम में नाबालिग ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया जिससे महिला बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई. फिलहाल महिला को स्थिति गंभीर बनी हुई है।


वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. जिसमें साफ प्रतीत हो रहा है. कि स्कूटी सवार लड़का पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागा जिससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा और पीछे बैठी उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गई. वहीं भूषण कुमार ने बताया कि आगे मामले की जांच की जा रही और घायल पर हमारी पुलिस टीम के द्वारा नजर रखी जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.