Publish Date: Sat, 25 Jan 2025 10:04 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला रेंज के माकुली से झाटीझरना जानेवाली सड़क पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाघ देखा गया. झाटीझरना पंचायत के फूलझोर निवासी कीनाराम सोरेन ने इसकी पुष्टि की है. कीनाराम बाइक से घाटशिला के फूलडुंगरी होते हुए शाम में अपने गांव झाटीझरना पंचायत के फूलझोर लौट रहें थे. उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजे वह जैसे ही माकुली के पास घुमावदार मार्ग पर पहुंचे तो अपने से करीब 100 फीट की दूरी पर सड़क पर बाघ को बैठा देखा।
बाघ देखते ही वह डर से कांपने लगे. फिर जान बचाकर बाइक घुमा कर घाटशिला की ओर भागे. अपना गांव नहीं जाकर. डाइनमारी तक लौट कर आया तो वहां झाटीझरना जानेवाले चार-पांच लोग बाइक पर मिले. उन्हें बाघ देखे जाने की बात बतायी. सभी डर गये. काफी देर बाद सभी हाथ में डंडा लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़े तब सड़क पर बाघ नहीं था।
फिर सभी डरते-डरते हुए अपने गांव झाटी झरना पंचायत के फूलझोर पहुंचे. माकुली गांव के एक किसान का बैल लापता है. ग्रामीणों और वन विभाग ने आशंका जतायी है कि बैल का शिकार बाघ ने किया है. बैल के अवशेष को ढूंढने के लिए वन विभाग की एक टीम माकुली जंगल में दिनभर घूमती रही, लेकिन न तो अवशेष मिला और न बैल. शाम ढलने के बाद वन विभाग की टीम जंगल से बाहर निकल गयी।
गांवों में बाघ का खौफ.....
बाघ के पदचिन्ह देखे जाने और फिर बाघ देख जाने से लोग दहशत हैं. सीमावर्ती गांव बासाडेरा, डाइनमारी, माकुली, झाटीझरना पंचायत के टेरापानी, फूलझोर, काशीडांगा, भुमरू, श्यामनेगी, मिर्गीटांड़, गाड़ूपानी, डुमकाकोचा के ग्रामीण भयभीत है. उक्त सभी गांव एक ही पहाड़ी श्रृंखला में आते हैं. इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ विचरण कर रहा है. पहले आमबेड़ा, फिर डुमकाकोचा और फिर बासारेडा में बाघ के पदचिन्ह मिल चुके हैं. माकुली से एक बैल गायब हो गया और आज एक ग्रामीण द्वारा माकुली-झाटीझरना मार्ग पर बाघ भी देखा गया. इससे ग्रामीणों बाघ का खौफ बढ़ता जा रहा तो वन विभाग के बाघ सिरदर्द भी बनता जा रहा है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.