Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 14:21 PM (IST)
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने बड़ा दावा किया है। दरअसल, इस समय क्रिकेट प्रेमियों के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबलों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला होना है। इस मुकाबले को क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी के तौर पर देखा जाता है। तमाम फैंस भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय दे रहे हैं। वहीं, आईआईटी बाबा ने इस मामले में अलग दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार हम इनको (भारतीय टीम को) हरवा देंगे, तब तो मानोगे। दरअसल, वे भगवान को मानने की बात करते दिख रहे थे।
आईआईटी बाबा एक यूट्यूबर के साथ बातचीत करते दिख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं। भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने की बात कही जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में पिछले दिनों पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से हारकर दुबई पहुंची है। वहीं, भारतीय टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल्स के लिए अपना कदम बढ़ाया है।
भविष्यवाणी पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं आईआईटी बाबा .........
तमाम क्रिकेट की हलचल और बढ़े रोमांच के बीच आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी खूब चर्चा बटोर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आईआईटी बाबा कहते दिख रहे हैं कि इस बार हम इनको हरवा देंगे, तब तो मानोगे। जीत के नहीं माने। इस बार मैं पहले से बोल रहा हूं, इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली चाहे कोई अन्य एड़ी-चोटी का जोर लगा ले। सबको बोल दो वह पूरा जोर लगाकर देख ले। जीत के दिखा दो। मैंने मना कर दिया है। अब नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। भगवान बड़े हैं कि तुम लोग बड़े हो। अब देखा जाएगा, इस बार मैंने उल्टा कर दिया है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.