BREAKING : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा : आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा... चालक समेत 4 की मौत... गुस्साए लोगों ने रोड किया जाम


Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 12:42 PM (IST)


 

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है. झारखंड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. बावजूद इसके छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है।


दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी. एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया. बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल चीत्कार मच गई. मृतकों के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं. घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी मौके पर पहुंच गईं हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं. ऐसे स्कूलों के खिलाफ सरकार को कार्रवाी करनी चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.