BREAKING : केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत


Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 09:13 AM (IST)


 

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के पास रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 5 के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे मस्तूरा गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। एक पायलट और 6 यात्रियों के साथ कुल 7 लोग इसमें सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगल में गिर गया। हालांकि दर्दनाक हादसे में 5 लोग मारे गए हैं, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।


सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। फिलहाल राहत एवं बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। गौरीकुंड से भी रेस्क्यू टीम को भेजा जा रहा है। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने रविवार सुबह "एक्स" पर एक पोस्ट में लिखा, "जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"


बता दें कि पिछले महीने उत्तराखंड में ही दो अलग-अलग जगहों पर हेलीकॉप्टर हादसों के शिकार हुए। 17 मई को ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ हेलीपैड की ओर आ रही संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर भी सवार थे। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, हेलीकॉप्टर सवार बिल्कुल सुरक्षित रहे। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पहले, 8 मई को उत्तरकाशी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में 5-6 यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल हो गए थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.