BREAKING : नानी मिलने पहुंची थी जेल कहा... साहिल ने मुस्कान के इशारे पर सब कुछ किया... पढ़े और क्या कहा नानी ने....


Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 11:00 AM (IST)


 

मेरठ : जेल में बंद मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्‍याकांड के आरोपी से पहली बार किसी ने मुलाकात की है। हत्यारोपी साहिल से मिलने बुधवार को उसकी नानी पुष्पा देवी जेल पहुंचीं। वह अपने साथ साहिल के कपड़े और नमकीन लाई थीं। मुलाकात की पर्ची लगाने के बाद उन्हें साहिल से मिलने दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पुष्पा देवी ने कहा कि सौरभ के साथ जो हुआ, वो अति है। अपने साहिल के जेल जाने से ज्यादा उस बच्चे की मौत का दुख है। अब कोर्ट और वकील हैं और वही लोग सजा देंगे। कहा कि साहिल न तो तंत्र मंत्र करता है, न उसकी सौरभ से दुश्मनी थी। उसने सब कुछ मुस्कान के कहने पर किया गया है। मुस्कान ने ही सौरभ की हत्या साहिल से कराई है। उसी ने फंसाया है।

वहीं जेल अधिकारियों के अनुसार जेल में लाए जाने के दिन नशे के लिए परेशान रहे साहिल-मुस्‍कान के हाल में अब काफी सुधार दिख रहा है। वे समय पर खाना खा रहे हैं और उनमें withdrawal symptoms (निकासी लक्षण) भी अब नहीं दिख रहे हैं। पुष्पा देवी ने कहा कि वह साहिल से मिलने आई हैं। साहिल की याद आ रही थी। मिलना तो था ही। सौरभ को लेकर सवाल किया तो कहा कि साहिल से ज्यादा मुझे उस बच्चे सौरभ का दुख है। सूर्य नारायण भगवान मेरे सामने हैं और साफ बता रही हूं कि उस बच्चे के साथ जो हुआ, वो अति हुई।


साहिल ने जो किया, उसकी सजा मिले अब साहिल से मिलने के लिए जा रही हूं। कुछ कपड़े और नमकीन लेकर आई हूं। मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल की नानी ने मुलाकात की पर्ची लगाई थी। परिजन-मित्र और अधिवक्ता मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में साहिल से उसकी नानी ने जेल में मुलाकात की है। जेल में आने के बाद साहिल के बाल कटवाए गए हैं। फिलहाल साहिल को किसी काम पर नहीं लगाया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.