BREAKING : आपत्तिजनक हालात में पकड़ाए जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के आरोपी पति को घाटशिला थाना पुलिस ने छोड़ा... विरोध में लोगों ने किया मुख्य सड़क जाम... गिरफ्तारी की मांग


Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 15:37 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे घाटशिला में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर इंग्लिश मध्यम उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर मुर्मू द्वारा बुधवार शाम एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालात में रंगे हाथ पकड़ाये के बाद घाटशिला थाना में उसे हिरासत में लिया गया था. इधर, गुरुवार सुबह ही उसे थाने से छोड़ दिया गया।


बता दें कि रामकिशोर मुर्मू की धर्मपत्नी देवयानी मुर्मू जिला परिषद सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री भी है. अभी तक इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने मुंह नहीं खोला है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भी आक्रोश व्याप्त है. तब इसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने बड़ाजोड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. थोड़ी ही देर बाद घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे अपने दलबल के साथ यहां पहुंचे और जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात की लेकिन लगभग आधे घंटे तक के बाद भी पुलिस प्रशासन को लौटना पड़ा।

ग्रामीण प्रदर्शनकारी रामकिशोर मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा उसे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से हटाने की मांग पर आड़े थे. मामला बिगड़ता देख घाटशिला थाना प्रभारी अपना दलबल के साथ वापस लौट गए. इधर तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी जाम स्थल पर बैठे रहे. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामकीशोर मुर्मू ने जो काम किया है।

वह बहुत ही अनैतिक है.पहले से ही वह इस तरह का काम करते आए हैं, इसलिए उसे जेल भेजे बिना हम जाम नहीं हटाएंगे. समाचार लिखे जाने तक दोपहर के लगभग 2 बजे तक स्थल पर 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डटे हुए थे. मुख्य मार्ग जाम होने से कल्पना सोरेन की रैली में जा रहे झामुमो नेताओं को भी रास्ता बदलकर जाना पड़ा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.