Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 08:23 AM (IST)
यूपी : कानपुर जिले में कल्याणपुर के विकास नगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर में पले पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 91 साल की वृद्धा पर जानलेवा हमला बोल दिया और देखते ही देखते वृद्ध को नोच-नोच कर मार डाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने कुत्ते को अपने कब्जे में लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विकास नगर के बीमा चौराहे के पास 91 साल की वृद्ध मोहिनी त्रिवेदी अपनी बहू किरण और पोते धीर प्रशांत त्रिवेदी के साथ रहती थीं। पोते धीर ने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा था। संयोगवश एक हफ्ते पहले ही बहू और पोते दोनों के पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके चलते दोनों 14 मार्च की शाम अपने कमरे के बेड में लेटे थे।
इसी दौरान बुजुर्ग महिला मोहिनी किसी काम से आंगन की तरफ गईं जहां पहले से मौजूद पालतू जर्मन शेफर्ड ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते कुत्ते ने चेहरे, गर्दन, पेट और शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला। लहूलुहान वृद्धा ने मौके पर ही तड़प -तड़प कर दम तोड़ दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची नगर निगम टीम ने कुत्ते को अपने कब्जे में लिया। वहीं परिजनों ने वृद्धा का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था। पालतू कुत्ते के हमले से महिला की मौत की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.